AKD/गिरीश तिवारी
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के पेड़ ग्राम में एक दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय मासूम सूरज की मौत हो गई। वह घर के सामने खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी देर तक इधर-उधर तलाशा, लेकिन कुछ समय बाद घर के पास स्थित एक बावली में उसका शव मिला।बताया जा रहा है कि खेलते समय मासूम अनजाने में बावली में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलते ही घोरावल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह द्वारा दी गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
