रवि सिंह
दुद्धी।सोनभद्र-विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी टोला कालीनझर निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल पुत्र स्व. रामबृक्ष का शव आज शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई। सुबह शौच करने निकले ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव के पास मिले उनके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही रोने बिलखने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों की मदद से पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सीएचसी भेज दिया। मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि घर से करीब 4 किमी दूर रेलवे पटरी पर पुलिस द्वारा पिता का शव मिलने की जानकारी मिली। घटना कैसे हुई यह कहना मुश्किल है। बृहस्पतिवार की शाम पिता गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में मंडल से आए थे। हम सभी परिवार के सदस्य भोजन कर आंगन में सो रहे थे। पिता कब बाहर गए इसकी जानकारी नहीं है। सुबह सूचना पुलिस द्वारा मिली। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और अभी शादी विवाह लग्न के चलते शादी समारोह में सट्टा लेकर हलवाई का काम भी कर रहे थे।
मृतक के दो पुत्र हैं बड़े पुत्र विवाहित हैं जबकि छोटा पुत्र अजीत अविवाहित है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि अनिल पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे और फेंका गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों में घटना को लेकर संशय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 25, 2026होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 25, 2026सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस
Breaking_NewsApril 25, 2026कोटा से सोनभद्र तक का सफर, IAS चर्चित गौड़ ने संभाली कमान, IFS पत्नी के साथ बना प्रभावशाली प्रशासनिक जोड़ा
सम्पादकीयApril 25, 2026अज्ञात वाहन के टक्कर से टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल चालक की हुई मौत
