लिफ्ट में एक घंटे कैद रहे मरीज और तीमारदार, वायरल वीडियो ने खोली मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की पोल

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। लोढ़ी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल की लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई और उसमें सवार मरीज समेत सात लोग करीब एक घंटे तक अंदर ही कैद रहे। लिफ्ट के भीतर फंसे लोगों का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लिफ्ट के अंदर फंसे मरीज और तीमारदार घुटन और डर के माहौल में परेशान नजर आ रहे हैं। बंद लिफ्ट में ऑक्सीजन की कमी और बढ़ती घबराहट के बीच एक मरीज की हालत बिगड़ने की भी बात सामने आई है, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लिफ्ट को खोला और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली ट्रिप हो गई थी, जिससे लिफ्ट बीच में ही अटक गई।इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है। गंभीर बात यह है कि एक घंटे तक मरीज लिफ्ट में फंसे रहे, लेकिन समय पर राहत नहीं मिल सकी। वायरल वीडियो के बाद अब जिम्मेदारों की कार्यशैली पर जवाबदेही तय होने की मांग तेज हो गई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!