रिपोर्ट (AD/गिरीश तिवारी )
सोनभद्र। जिले में सियासी पारा हाई और जनता का गुस्सा सड़क पर! स्मार्ट मीटर के खिलाफ बड़ा बवाल किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी दफ्तर पर बोला धावा। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा का सीधा वार “ये स्मार्ट मीटर नहीं, जनता की जेब पर खुला डाका है!” सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और सरकार-प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन, और दी गई साफ चेतावनी अबकी बार लड़ाई आर-पार की होगी! सोनभद्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, जहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले स्मार्ट मीटर को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और इसे जनता की जेब पर सीधा हमला बताया, तत्काल हटाने की मांग की। इसके साथ ही श्रमिकों, रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मचारियों के लंबित मानदेय और मजदूरी भुगतान की मांग जोर-शोर से उठाई गई। गेहूं खरीद केंद्रों में अनियमितताओं का मुद्दा भी गरमाया, और डीएम से निरीक्षण कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

हर घर नल योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई, साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे जिले में टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही गई। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई और डीएम की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाने की मांग रखी।
गर्मी के कहर को देखते हुए धधरौल की घाघर कैनाल और नगवा नहर को तत्काल खोले जाने की मांग भी जोर पकड़ती दिखी। इसके अलावा धधरौल डैम के ऊपर बंद किए गए रास्ते को खोलने की भी मांग उठी, जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश दिखा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा और सड़क से सदन तक आवाज गूंजेगी!

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 5, 2026रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम
सम्पादकीयMay 5, 2026रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम
सम्पादकीयMay 5, 2026शपथ ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नामित सदस्य, गली की खराब सड़क निर्माण होने की कवायत शुरू
सम्पादकीयMay 5, 2026मां और दो मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे से लटके मिले तीनों शव
