रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशीय मैरिज हॉल में सोमवार को महामहिम राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा कश्यप सुमित सोनी, धनंजय रावत दुद्धी नगर पंचायत के सभासद पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम निखिल यादव उपस्थित रहे, उन्होंने नवनियुक्त नामित तीनों सभासद पूजा चंद्रवंशी सुमित सोनी एवं धनंजय रावत को संविधान द्वारा प्रदत्त शपथ पत्र को ईश्वर को साक्षी मानकर नामित सदस्यों को नवीन दायित्व हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया और उन्हें शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि किसी पद पर नियुक्त या निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की जन भावनाओं पर खरा उतरें और विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्राथमिकता दें। जिससे नगर पंचायत दुद्धी में सरकार की योजनाएं सभी व्यक्ति तक सुलभ तरीके से पहुंच सके, वही शपथ ग्रहण करने के उपरांत सभी तीनों नामित सभासदों में से पूजा चंद्रवंशी को ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने अंगवस्त्रम उड़ाकर सम्मानित किया, एवं सुमित सोनी धनंजय रावत को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के द्वारा अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके नवीन दायित्व दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यापित किया , कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रेम नारायण मोनू सिंह के द्वारा किया गया, इस मौके पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी डॉ संजय कुमार,जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज मिश्रा जिला मंत्री मनोज सिंह , मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, मीरा सिंह गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 5, 2026रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम
सम्पादकीयMay 5, 2026रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम
सम्पादकीयMay 5, 2026शपथ ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नामित सदस्य, गली की खराब सड़क निर्माण होने की कवायत शुरू
सम्पादकीयMay 5, 2026मां और दो मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे से लटके मिले तीनों शव
