सोनभद्र ।पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित गांधी मैदान के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और बीच बाजार हंगामे में बदल गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गुट के सदस्य अपने वाहनों पर चढ़कर जोरदार हंगामा करते रहे और सड़क के बीच खड़े होकर शोर-शराबा करते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। वहीं दूसरा गुट इस पूरे विवाद का वीडियो बनाता रहा और बीच-बीच में तीखी बहस करता दिखा। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक नोकझोंक चलती रही, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए।

करीब घंटों तक चले इस बवाल का असर यातायात पर भी साफ दिखा। गांधी मैदान के पास मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में आ गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अचानक हुए इस हंगामे से बाजार में दहशत का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते रहे, जबकि कई लोग मौके से हटने में ही अपनी भलाई समझते नजर आए। पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
