सोनभद्र। एक बड़ा हादसा टल गया, जब चोपन थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग स्थित पटवध इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार सिंगरौली निवासी महिला डॉक्टर पायल वर्मा चला रही थीं।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि महिला डॉक्टर को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गईं। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।समय रहते मिली मदद और सतर्कता से एक बड़ी जानलेवा दुर्घटना टल गई, जिससे क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
