AKD। गिरीश तिवारी
सोनभद्र । एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात एक युवा डॉक्टर की जान चली गई, जिससे पूरे चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में हुए इस हादसे ने इलाके को भी स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार डॉ. अनुभव मिश्र बुधवार की शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर जिला अस्पताल लोढ़ी से बाइक से रॉबर्ट्सगंज की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लाइफ केयर हॉस्पिटल लोढ़ी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस हादसे से पूरे जिले में शोक का माहौल है।—अरविंद दुबे, गिरीश तिवारीरेलवे स्टेशन पर बवाल, लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट का वीडियो वायरलसोनभद्र रेलवे स्टेशन परिसर में हुई हिंसक झड़प का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान शुरुआती समय में हालात को काबू में नहीं कर सके। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
