AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र -चोपन थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने रेलवे क्रॉसिंग पार का है, जहां झाड़ियों के बीच युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि इलाके से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने आसपास तलाश की, जिसके बाद झाड़ियों में शव दिखाई दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति खराब होने की वजह से युवक की पहचान कराने में भी दिक्कत सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
