AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से सड़े-गले हालत में अज्ञात शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार मिल रहे शवों ने लोगों के बीच भय और रहस्य का माहौल पैदा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर यह महज संयोग है या फिर किसी बड़ी साजिश की आहट।पहला मामला बुधवार का सामने आया, जब रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक ढके हुए कुएं से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस अभी उस मामले की जांच में जुटी ही थी कि गुरुवार को डाला बाजार स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पार झाड़ियों में एक और युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही थी। जब लोगों ने आसपास तलाश की तो झाड़ियों के बीच युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों शव लगभग दस किलोमीटर के दायरे में और लगभग एक जैसी सड़ी-गली हालत में मिले हैं। इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग हत्या, साजिश और किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क तक की आशंका जता रहे हैं।फिलहाल पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए शवों की शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस रहस्यमय पहेली को सुलझाने में जुटी हुई है। लगातार मिल रहे संदिग्ध शवों ने पूरे चोपन क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
सम्पादकीयAugust 10, 2026सावन के दूसरे सोमवार पर डाला वैष्णो मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्रवाल धर्मार्थ समिति ने कराया भव्य भंडारा
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
