AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करीब 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। थाना अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी और वित्तीय जांच के आधार पर यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।मामला थाना अनपरा में दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 से जुड़ा है, जिसमें अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी डिबुलगंज को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर 8 फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

विवेचना और वित्तीय जांच के दौरान सामने आया कि अभियुक्त और उसके परिजनों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से चल एवं अचल संपत्तियां बनाई थीं।इसी के तहत थाना अनपरा पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को NDPS एक्ट की धारा 68-F(1) के अंतर्गत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की थी। बाद में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली ने 30 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर पुलिस की कार्रवाई को विधिसम्मत मानते हुए अवैध संपत्तियों को फ्रीज किए जाने की पुष्टि कर दी।

फ्रीज की गई संपत्तियों में इंडियन बैंक अनपरा शाखा के खाते में जमा 1 लाख 15 हजार 175 रुपये की धनराशि तथा ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या 841 पर बने मकान और भूमि शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 46 हजार 990 रुपये बताई गई है।इस कार्रवाई में थाना अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
