रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत नगवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में पात्रता सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा सूची पर उनकी आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मण देवी, प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, ग्राम रोजगार सेवक राजेश कुमार यादव, पंचायत सहायक विद्यावती देवी, शांति देवी, बिंदु देवी, मीना देवी, मानती देवी, उर्मिला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण कुमार एवं रामप्यारी, बीएलओ पूनम देवी, हरि किशोर, बेचू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि आवास योजना का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए तैयार की जा रही स्थायी पात्रता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु खुली बैठक के माध्यम से सूची का सत्यापन कराया जा रहा है।
बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा ग्रामीणों ने योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
लोकप्रियJune 22, 2026प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थायी पात्रता सूची को लेकर खुली बैठक आयोजित
सोनभद्र न्यूज़June 22, 20264 माह से बंद सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
