सोनभद्र। वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर करियवा यादव उर्फ राजबहादुर को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, थाना रायपुर में 18 जून 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 89/2026 में करियवा यादव उर्फ राजबहादुर वांछित था। उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।रायपुर और रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए 8 अगस्त 2026 की रात करीब 12:50 बजे अभियुक्त को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया, रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा समेत दोनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
