
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में बाढ़ के पानी में 10 साल के किशोर के डूबने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया है। बताया जा रहा है कि बराक गांव में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, इसी बीच 10 साल के किशोर के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना सामने आई। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली, हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया। SDRF टीम के पहुंचते ही किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बाढ़ के पानी में किशोर की तलाश की जा रही है, पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।.घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। हर कोई अपने स्तर से किशोर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है वहीं पुलिस लगातार लोगों से रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा नहीं डालने की अपील कर रही है। बाढ़ के पानी में तेज बहाव और जलभराव के बीच SDRF के जवान पूरी सतर्कता के साथ किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं, पानी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, पुलिस और SDRF की टीम लगातार संभावित स्थानों पर किशोर को तलाश रही है।
Author Profile

Latest entries
सुःख दुःखSeptember 1, 2026बाढ़ के पानी में डूबा किशोर, तलाश जारी
उत्तरप्रदेशSeptember 1, 2026सोनभद्र में बाढ़ का बड़ा खतरा, पांच बड़े बांध खतरे के करीब
उत्तरप्रदेशSeptember 1, 2026सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से चोपन-बाड़ी मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों का सड़क संपर्क टूटा, नाव के सहारे आवागमन
अपराधAugust 31, 2026अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में तीन गिरफ्तार
















