चार घरों में मातम, एक साथ पहुंचे चार शव तो गांव में पसरा सन्नाटा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई स्थित
  • प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावां गांव में मातम पसरा दिया है।
  • हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह उनके गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई।
  • एक साथ
Share

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई स्थित प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावां गांव में मातम पसरा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह उनके गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। एक साथ चार शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किसी मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया तो किसी महिला की मांग सूनी हो गई। हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। अहरौरा में हुए दर्दनाक हादसे की तस्वीर अब सोनभद्र के बड़गावां गांव में दिखाई दे रही है। अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई स्थित प्लांट में फाउंडेशन समेत मकान और रैंप का हिस्सा अचानक जमीन में धंस गया था। हादसे के वक्त नीचे कई लोग मौजूद थे और मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र स्थित बड़गावां गांव के रहने वाले थे। सभी शवों का मिर्जापुर में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद आज सुबह चारों शव उनके पैतृक गांव पहुंचे।जैसे ही एक साथ चार शव गांव पहुंचे, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर पहुंचे शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।बताया गया कि घटना से एक दिन पहले ही मृतक अशोक काम पर गए थे। अशोक के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। पिता की मौत के बाद इन मासूम बच्चों की दुनिया ही मानो उजड़ गई है।वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले अन्य मृतकों के परिवारों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी मासूम ने अपना पिता खो दिया तो किसी परिवार ने अपना सहारा। चार परिवारों की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं।शव गांव पहुंचने की सूचना पर जुगैल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के साथ अन्य अधिकारी भी गांव में मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। एक साथ चार शव पहुंचने के बाद बड़गावां गांव में मानो शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें