
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत नई बस्ती में 25 वर्षीय युवक निखिल उर्फ हनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान रमेश के पुत्र निखिल उर्फ हनी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।गौर करने वाली बात यह है कि डाला क्षेत्र में करीब तीन महीने के भीतर फांसी लगाकर मौत की यह दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले 26 मई 2026 को गोविंद गुप्ता ने भी अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 5, 2026डाला नयी बस्ती में तीन महीने के भीतर दूसरी फांसी की घटना, 25 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेशSeptember 4, 2026बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया जनसत्ता दल, छाता,तिरपाल सहित अन्य राहत सामग्री का किया वितरण
सोनभद्रSeptember 4, 2026निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार, कोन पुलिस ने चांचीकला पुलिया से दबोचा
















