बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया जनसत्ता दल, छाता,तिरपाल सहित अन्य राहत सामग्री का किया वितरण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गरीब और असहाय परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • कई जगहों पर बारिश के चलते मकान क्षतिग्रस्त
  • हुए हैं और लोगों के सामने घर की छाजन तथा बारिश से बचाव की समस्या खड़ी हो गई है।
  • ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंद ग्रामीणों की सहायता के लिए जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा और राहत
Share

डाला।सोनभद्र क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गरीब और असहाय परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बारिश के चलते मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और लोगों के सामने घर की छाजन तथा बारिश से बचाव की समस्या खड़ी हो गई है।

Advertisement

ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंद ग्रामीणों की सहायता के लिए जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा और राहत अभियान चलाया।

कोटा ग्राम पंचायत के चुनियारा, पंचवटी, गोरादह, खटखर समेत अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जनसत्ता दल के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कालीचरण जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच सैकड़ों छाता, घर की छाजन के लिए तिरपाल सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया।

बारिश से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर उन्हें तत्काल मदद देने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने जनसत्ता दल के इस पहल की सराहना की।कालीचरण जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisement

कई परिवारों के घर बारिश से प्रभावित हुए हैं और उन्हें तत्काल छाता व तिरपाल जैसी जरूरी सामग्री की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए पार्टी की ओर से ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है।उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया की राजनीति हमेशा जनसेवा और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने की भावना से प्रेरित रही है। पार्टी प्रमुख की इसी सोच से प्रेरणा लेकर जनसत्ता दल के कार्यकर्ता भी विपरीत परिस्थितियों में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना भी हमारी जिम्मेदारी है।कालीचरण जायसवाल ने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए आगे भी सहायता का प्रयास जारी रहेगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक यथासंभव मदद पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निर्मल बैगा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव, विश्वनाथ बैगा, अर्जुन बैगा, प्रदीप कुमार मौर्य, सुखु बैगा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें