
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर दी आर्यन्स एकेडमी, संत नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों का सम्मान किया, वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शिक्षकों को उपहार और सम्मान देकर उनके योगदान को नमन किया।
रॉबर्ट्सगंज के संत नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं अनिका और मधू ने शिक्षक सम्मान में नृत्य और गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान और प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालान ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मिक और मानवीय मूल्यों से भी जोड़ना है। जब विद्यार्थी ज्ञान के साथ संस्कार और मानवीय संवेदनाएं हासिल करेगा, तभी शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझा जा सकेगा। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में अनुशासन, संस्कार और हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। शिक्षक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सांवरिया, कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया, सचिव चित्रा जालान, निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान और महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया। केक कटवाकर शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर शिक्षकों को उस मोमबत्ती के समान बताया गया, जो स्वयं जलकर अपने शिष्यों के जीवन में ज्ञान और संस्कार का उजाला भरती है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश, अनमोल सोनी, रिचा, सक्षम पांडे और हर्ष चौबे ने भी शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों का तिलक कर चरण स्पर्श किया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि शिक्षा का अंतिम उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करना है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम होती है, जो तमाम चुनौतियों के बीच विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में प्रियंका चौबे, हरिओम पांडे, सुषमा पांडे, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, यासमीन, काजल, नेहा पांडे, उमाकांत दुबे, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, तिलक दीक्षित, योगेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशSeptember 6, 2026चार घरों में मातम, एक साथ पहुंचे चार शव तो गांव में पसरा सन्नाटा
अपराधSeptember 6, 2026अंतर्राज्यीय डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026शिक्षक दिवस पर दुद्धी प्रेस क्लब ने आयोजित किया सम्मान समारोह, शिक्षकों के समर्पण को किया नमन
उत्तर प्रदेशSeptember 5, 2026दी आर्यन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस














