
ओबरा/सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के नेता और खनन कारोबारी इश्तियाक खान से जुड़े ठिकानों पर विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। लखनऊ से पहुंची विजिलेंस टीम ने सोनभद्र एसओजी और स्थानीय पुलिस के साथ बिल्ली मारकुंडी और ओबरा क्षेत्र में कार्रवाई की।जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम कई वाहनों के साथ मौके पर पहुंची, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। कार्रवाई के दौरान इश्तियाक खान मौके पर मौजूद नहीं मिले। वहीं उनकी पत्नी आफरीना खान को ओबरा थाने लाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।ओबरा थाने में एएसपी अनिल कुमार की मौजूदगी में विजिलेंस टीम पूछताछ और जांच की कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में एडीशनल एसपी, सीओ ओबरा, एसओ ओबरा, एसओ कोन समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी की बात कही जा रही है।फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई किन बिंदुओं पर केंद्रित है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। बड़ी संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी और अचानक हुई कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
⚠️ नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी और मौके से सामने आए विवरण पर आधारित है। जांच पूरी होने तक किसी व्यक्ति को दोषी मानना उचित नहीं है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026सोनभद्र में सपा नेता और खनन कारोबारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर, डीएम-एसपी ने चोपन में लिया हालात का जायजा
सोनभद्रSeptember 2, 2026श्रमिकों व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, देखे रिपोर्ट
सोनभद्रSeptember 2, 2026प्रशासन ने क्षेत्र में कराई मॉक ड्रिल, जाने वजह
















