
सोनभद्र के बीजपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में वन भूमि पर बार-बार कब्जे की कोशिश की जा रही थी, जिस पर वन विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध और हो-हल्ला किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। वन विभाग ने साफ कर दिया है कि वन भूमि पर कब्जे की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग का बुलडोजर चला है। बैढ़न मोड़ से पुनर्वास बस्ती की दक्षिणी पटरी पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ईंट, बालू, लकड़ी और खेती के जरिए वन भूमि पर बार-बार कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत और लगातार हो रही अतिक्रमण की कोशिशों को गंभीरता से लेते हुए जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह की पहल पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों की ओर से विरोध और हो-हल्ला भी किया गया, लेकिन वन विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। वन विभाग के मुताबिक पूरे जरहा वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और वन भूमि पर कब्जे की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी। रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने भी स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने या कब्जे की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क नेत्र परिक्षण कैंप का आयोजन
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, फायर सर्विस टीम के साथ पुलिस ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेशSeptember 6, 2026वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर
















