
सोनभद्र के रामगढ़ बाजार में मासूम आर्यन गुप्ता हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विवाद भड़क उठा है। मृतक आर्यन की मां पर सरेआम हमला किए जाने का आरोप है। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। रामगढ़ बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मासूम आर्यन गुप्ता की मां पर हमला किए जाने की घटना सामने आई। आरोप है कि हत्यारोपी के परिजनों की ओर से महिला पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया और बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मार्च में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की हत्या हुई थी, जिसके बाद अब एक बार फिर इसी मामले को लेकर विवाद सामने आया है। हमले की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 8, 202613 साल से लापता युवक बनकर परिवार को ठगने वाला गिरोह बेनकाब, 4 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 7, 2026दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, रेणुकूट में पसरा मातम
अपराधSeptember 7, 2026राबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को दबोचा
सोनभद्रSeptember 7, 2026मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही छलक पड़े खुशी के आंसू
















