सोनभद्र में रक्तदान शिविरों के जरिए एक संदेश साफ है

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सोनभद्र में सेवा का संकल्प सेवा संकल्प अभियान के तहत
  • जिले के देवपुर, घोरावल और मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाए गए।
  • शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
  • जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सोनभद्र में सेवा का संकल्प सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के देवपुर, घोरावल और मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान… यानी किसी जरूरतमंद के लिए जिंदगी बचाने की उम्मीद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सोनभद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान महादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य की मौजूदगी में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यहां भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का पुनीत कार्य है। जरूरत के समय किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसे में स्वस्थ लोगों का रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होता है। उधर मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यहां सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि रक्तदान महादान के समान है और सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों का बढ़-चढ़कर रक्तदान करना मानव सेवा की भावना को दर्शाता है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और लोगों से रक्तदान के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें