
सोनभद्र में पांच दिन से लापता युवक का शव ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा कई दिनों से लापता था। इसी बीच ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी से उसका शव बरामद होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु कई दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी से उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026गोलगप्पे खाते-खाते बाइक में घुसा सांप, युवक के उड़े होश
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र
सोनभद्रOctober 2, 2026गांधी-शास्त्री जयंती पर दी आर्यंस एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान
अपराधOctober 2, 2026पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
















