
सोनभद्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेटी के साथ गोलगप्पे खाने पहुंचे युवक की बाइक में अचानक सांप घुस गया। बाइक खड़ी थी और पिता-बेटी गोलगप्पे खाने में मशगूल थे, तभी सांप इंजन के रास्ते बाइक के अंदर जा छिपा। जैसे ही नजर बाइक में घुसे सांप पर पड़ी, युवक बाइक छोड़कर दूर हट गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बाइक के अंदर छिपे सांप को निकालने की जद्दोजहद शुरू हो गई। हाईडिल चौराहे के पास एक बाइक के अंदर सांप घुसने से काफी देर तक लोगों की सांसें अटकी रहीं। बताया जा रहा है कि विकास नगर निवासी विकास मिश्रा अपनी बेटी के साथ हाईडिल चौराहे पर गोलगप्पे खाने पहुंचा था। बाइक सड़क किनारे खड़ी करने के बाद पिता-बेटी गोलगप्पे खाने लगे।
इसी दौरान अचानक एक सांप बाइक के इंजन के नीचे से होते हुए अंदर जा घुसा। बाइक में सांप को घुसते देख विकास मिश्रा के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बाइक छोड़ दी और बेटी के साथ सुरक्षित दूरी पर जाकर खड़े हो गए। बाइक में सांप घुसने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हर कोई बाइक के अंदर छिपे सांप को देखने और उसे बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया। लेकिन बाइक के अंदर घुसा सांप इंजन के आसपास ऐसे हिस्से में जाकर छिप गया, जहां से उसे आसानी से बाहर निकालना संभव नहीं था। सांप को बाहर निकालने के लिए बाइक के कई पुर्जे तक खोलने पड़े। काफी मशक्कत के बाद सांप की लोकेशन का पता लगाया गया और उसे बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में सांप को लेकर कौतूहल और डर दोनों दिखाई दिया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बेटी के साथ गोलगप्पे खाने पहुंचे युवक के लिए कुछ पल का यह सामान्य समय अचानक ऐसा वाकया बन गया, जिसे वहां मौजूद लोग काफी देर तक याद करते रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026गोलगप्पे खाते-खाते बाइक में घुसा सांप, युवक के उड़े होश
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र
सोनभद्रOctober 2, 2026गांधी-शास्त्री जयंती पर दी आर्यंस एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान
अपराधOctober 2, 2026पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
















