गांधी जयंती पर डीएम ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, 7 क्षय रोगियों को बांटी पोषाहार पोटली

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ
  • मनाई गई।
  • कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चर्चित
  • गौड़ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
Share



सोनभद्र में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान रामधुन का सामूहिक गायन हुआ और डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों से गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गांधी जी की प्रिय रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की धरोहर हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया। डीएम ने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यस्थल की स्वच्छता को प्राथमिकता देने और नियमित साफ-सफाई का संकल्प लेने की अपील की।
गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के चिन्हित 7 क्षय रोगियों को पोषाहार पोटली वितरित की। इस दौरान अधिकारियों ने भी गांधी जी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन न्याय सहायक सुरेश पाठक ने किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें