नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
  • रॉबर्ट्सगंज कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने पुलिस बल के साथ
  • पैदल गश्त
  • कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Share


सोनभद्र में नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रॉबर्ट्सगंज कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुर्गा पंडालों का निरीक्षण, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ बाजारों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुश्री मेविस टॉक ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज थाना और महिला थाना पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान संभावित दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एएसपी ने आमजन और स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में पैदल गश्त, चेकिंग और निगरानी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें