क्रय केंद्रों पर अनुपस्थित, प्रभारियों को नोटिस जारी के निर्देश…

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में धान खरीद की सुस्त
  • रफ्तार और क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की अनुपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी चर्चित
  • गौड़ ने सख्त
  • रुख अपनाया है।
Share

सोनभद्र में धान खरीद की सुस्त रफ्तार और क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की अनुपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा में पीसीएफ के 34 केंद्र प्रभारियों में से 8 अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर केंद्रों पर उपस्थित होकर तत्काल धान खरीद शुरू कराएं, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोनभद्र में धान खरीद की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्रय केंद्रों की ऑनलाइन उपस्थिति की पड़ताल की।समीक्षा में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम और मंडी समिति के सभी केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले, लेकिन पीसीएफ के 34 केंद्र प्रभारियों में से 8 नदारद पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सभी केंद्र प्रभारी निर्धारित समय पर अपने केंद्रों पर मौजूद रहें और किसानों से संपर्क स्थापित कर धान खरीद तत्काल शुरू कराएं। जिन केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है, उन्हें तत्काल क्रियाशील किया जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि धान खरीद शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों की अनदेखी करने वाले सचिवों और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, जनपद में अब तक 11 क्रय केंद्रों के माध्यम से महज 85.64 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि चार केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया जारी है।अब सवाल यह है कि जब धान खरीद का समय शुरू हो चुका है, तो बाकी केंद्रों पर खरीद की रफ्तार कब बढ़ेगी और किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था कब पूरी तरह पटरी पर आएगी?

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें