छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मगरमच्छ वाले जलाशयों पर जाल लगाने के निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • डाला छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
  • जिले में 14 और 15 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित
  • गौड़ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की।
Share

सोनभद्र। डाला छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में 14 और 15 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों पर सफाई, प्रकाश, पहुंच मार्ग और सुरक्षा के इंतजाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर मगरमच्छ की आशंका वाले जलाशयों और संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। समीक्षा बैठक में तहसीलवार घाटों की स्थिति सामने आई। इसके मुताबिक ओबरा तहसील में 60, दुद्धी में 65, रॉबर्ट्सगंज में 33 और घोरावल में 30 प्रमुख छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। इस तरह जिले में कुल 188 प्रमुख घाटों पर पर्व के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।


डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वयं घाटों का निरीक्षण करें और वहां मौजूद कमियों को तत्काल दूर कराएं। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, आवागमन के रास्ते और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। मगरमच्छ की आशंका वाले घाटों पर विशेष निगरानी घोरावल क्षेत्र के कुछ पोखरों, नदियों और जलाशयों में मगरमच्छ की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर ऐसे स्थानों पर जाल लगाने और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम करने को कहा, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं की जान जोखिम में न पड़े।

Advertisement


वहीं, ओबरा क्षेत्र में रेणु और सोन नदी के घाटों पर विशेष टीम गठित कर निरीक्षण कराने तथा आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा, रेनुकूट और कैमूर वन्यजीव प्रभाग को भी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस, अवांछित तत्वों पर नजर जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से संवेदनशील घाटों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ अवांछित तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्ग दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।
डीएम चर्चित गौड़ ने दो टूक कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं और घाटों पर मिलने वाली कमियों को तत्काल दूर करें, ताकि जिले में डाला छठ का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें