जनगणना 2027: 16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना, डीएम ने की सहभागिता की अपील

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
  • इस बार जनगणना की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी को और आसान बनाने के लिए स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है।
  • यानी अब लोगों को अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने के लिए गणना कर्मियों का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद…
  • हालांकि, स्व-गणना के बाद मिलने वाली पहचान संख्या यानी SE ID को सुरक्षित
Share

सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जनगणना की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी को और आसान बनाने के लिए स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है। यानी अब लोगों को अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने के लिए गणना कर्मियों का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद ही परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे। हालांकि, स्व-गणना के बाद मिलने वाली पहचान संख्या यानी SE ID को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि घर पहुंचने वाले प्रगणकों को यह पहचान संख्या उपलब्ध करानी होगी। सोनभद्र में इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए 4,469 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं और 4,428 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार की सही एवं पूरी जानकारी दर्ज कराएं। भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में कराया जा रहा है।

पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक पूरा कराया जा चुका है। अब दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आमजन को स्व-गणना का अवसर मिलेगा। इसके लिए se.census.gov.in आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी भाषा का चयन करना होगा। मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद परिवार के निवास स्थान का सत्यापन करना होगा। इसके बाद निर्धारित 40 सवालों के जरिए परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। स्व-गणना पूरी होने के बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना होगा। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह पहचान संख्या उपलब्ध करानी होगी, जिससे ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जनगणना के अगले चरण में 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। इसके बाद 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, सोनभद्र में जनगणना के व्यवस्थित संचालन के लिए कुल 16 चार्ज अधिकारी नामित किए गए हैं। इनमें चार ग्रामीण और 12 नगरीय चार्ज शामिल हैं। पूरे जनपद में 4,469 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इस अभियान के लिए 3,781 प्रगणक और 647 सुपरवाइजर सहित कुल 4,428 कार्मिकों की तैनाती की गई है। खास बात यह है कि सभी संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण भी पूरा कराया जा चुका है। प्रशिक्षण के लिए दो मास्टर ट्रेनर और 68 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए थे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय सहभागिता करें। 16 से 30 नवंबर के बीच आधिकारिक पोर्टल पर अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के बाद प्राप्त SE ID को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, ताकि घर पहुंचने वाले प्रगणकों को उपलब्ध कराकर जानकारी का सत्यापन कराया जा सके। जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक परिवार की भागीदारी इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए बेहद अहम है।

Advertisement

 

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें