छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ
  • मनाया गया।
  • चार दिवसीय इस कठिन व्रत
  • को लेकर व्रती महिलाओं ने कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।
Share

सोनभद्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चार दिवसीय इस कठिन व्रत को लेकर व्रती महिलाओं ने कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। रविवार को छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं का हुजूम छठ घाटों पर उमड़ पड़ा। पारंपरिक गीतों और जयकारों से घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोनभद्र में आस्था के महापर्व छठ की छटा देखते ही बन रही थी। सिर पर पूजन सामग्री से सजे दउरा और हाथों में फल-फूल लेकर व्रती महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए छठ घाटों पर पहुंचीं।

चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत को लेकर महिलाओं ने दीपावली से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। पारंपरिक छठ गीतों और भक्ति के माहौल ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे भी अपने आवास से सिर पर पूजन सामग्री का दउरा लेकर तालाब स्थित छठ घाट पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश में छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर सोनभद्र में छठ महापर्व की भव्यता और सामाजिक एकता की तस्वीर पेश की।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें