पेट्रोल पम्प के बगल मे चल रहे रेस्टोरेंट मे लगी भयंकर आग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, गनीमत
  • रही टला बड़ा हादसा सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर में मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास स्थित
  • एक रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
  • आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन राहत
Share

: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, गनीमत रही टला बड़ा हादसा सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर में मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन राहत की बात यह रही कि दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही रेस्टोरेंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना ने पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित हो रहे रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राबर्ट्सगंज नगर में पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में लगी आग ने एक बार फिर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने का खतरा पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही रेस्टोरेंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। आग आखिर कैसे लगी, इसकी आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों में कोई शॉर्ट सर्किट तो कोई किचन में बरती गई लापरवाही को आग लगने की संभावित वजह बता रहा है। फिलहाल वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पेट्रोल पंप के ठीक बगल में रेस्टोरेंट संचालित करने की अनुमति कैसे मिली? स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप के आसपास ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के बीच इस तरह के प्रतिष्ठानों का संचालन बेहद संवेदनशील मामला है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से सटकर दो रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि आग विकराल रूप ले लेती और पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो स्थिति भयावह हो सकती थी। जान-माल के बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता था।

अब सवाल यह है कि संबंधित विभागों ने रेस्टोरेंट को लाइसेंस जारी करने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच की थी या नहीं? क्या वहां अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं? पेट्रोल पंप के आसपास रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति किन नियमों के तहत दी गई? फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस घटना ने प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। जरूरत है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पेट्रोल पंप के आसपास संचालित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी परीक्षण कराया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले जिम्मेदार विभाग जाग सकें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें