साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में साढ़े चार करोड़ रुपये के कथित
  • गबन का मामला सामने आया है।
  • कम्हारी स्थित
  • हनुमत
Share

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में साढ़े चार करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। कम्हारी स्थित हनुमत सोलर हाउस के संचालक ने अपने ही चार कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, गबन और अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वर्ष 2024 से कारोबार का हिसाब नहीं दिया गया और दुकान-गोदाम बंद कर कर्मचारी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए एसपी कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करने की बात कही है। सूत्रों की माने तो जिस शोरूम की जिम्मेदारी कर्मचारियों के हाथों में थी, उसी कारोबार में साढ़े चार करोड़ रुपये के कथित गबन का आरोप लगा है। मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कम्हारी स्थित हनुमत सोलर हाउस का है, जहां सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का कारोबार किया जाता है।

मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा निवासी विकास सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, शोरूम के संचालन की जिम्मेदारी प्रबंधक हरि गोविंद सिंह पटेल, अकाउंटेंट वीरेंद्र प्रताप केसरी तथा माल और गोदाम का काम देखने वाले दीपक सिंह पटेल और इंद्रेश सिंह पटेल के पास थी। आरोप है कि विकास सिंह के बाहर रहने के दौरान यही कर्मचारी दुकान की खरीद-बिक्री, आय-व्यय और गोदाम के माल का पूरा हिसाब-किताब संभालते थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2024 से अब तक कारोबार और धनराशि का करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया गया। उसने चारों कर्मचारियों पर आपसी मिलीभगत कर रकम और माल का गबन करने का आरोप लगाया है। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि कर्मचारी दुकान और गोदाम बंद कर शोरूम में ताला लगाकर चाबी फेंककर चले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, छह सितंबर 2026 को कम्हारी में ही सोलर आदि की नई दुकान खोलकर कारोबार शुरू कर दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना निरीक्षक बनारसी यादव को सौंपी गई है।

Advertisement

जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस पूरे मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी पक्ष के हरि गोविंद सिंह पटेल ने विकास सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपना स्टेटमेंट, आधार कार्ड और पैन कार्ड एसपी कार्यालय में उपलब्ध करा दिया है। यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है। साढ़े चार करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोपों में कितनी सच्चाई है और कारोबार के हिसाब-किताब को लेकर असल विवाद क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें