प्रेम विवाह के बाद तमन्ना बनीं मुस्कान, जाने वजह

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रेम प्रसंग के बाद शादी का एक मामला सामने आया है।
  • बिहार की रहने वाली तमन्ना परवीन ने अपने प्रेमी अभिषेक वर्मा के साथ
  • हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।
  • सीतापुर के मां काली मंदिर में दोनों ने सात
Share

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रेम प्रसंग के बाद शादी का एक मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली तमन्ना परवीन ने अपने प्रेमी अभिषेक वर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। सीतापुर के मां काली मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। शादी के बाद तमन्ना परवीन का नाम मुस्कान अभिषेक वर्मा रखा गया। इस विवाह को हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने संपन्न कराया। तीन साल पहले शुरू हुई दोस्ती अब शादी के बंधन में बंध गई। दरअसल, अभिषेक वर्मा और बिहार की रहने वाली तमन्ना परवीन की मुलाकात हरियाणा की एक फुटवियर कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन वर्षों से दोनों एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। इस दौरान दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। आखिरकार अपने रिश्ते को शादी का नाम देते हुए सीतापुर के मां काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।शादी के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रस्मों के बीच अभिषेक और तमन्ना ने सात फेरे लिए। विवाह संपन्न कराने में हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू की भूमिका रही।शादी के बाद तमन्ना परवीन का नाम मुस्कान अभिषेक वर्मा रखा गया। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन के साथ परिजन भी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें