
सोनभद्र में कारोबार के भरोसे को कथित तौर पर गबन और सोशल मीडिया की साजिश से तोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राबर्ट्सगंज के एक सोलर कारोबारी ने अपने ही पूर्व कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब कारोबारी ने अपने खून-पसीने की कमाई का हिसाब मांगा और पुलिस तक शिकायत पहुंचाई तो कथित तौर पर उन्हें बदनाम करने का खेल शुरू हो गया। AI से तैयार युवती के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर कारोबारी की प्रतिष्ठा और दुकान की साख को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है। अब सवाल है कि क्या करोड़ों के कथित गबन पर पर्दा डालने के लिए डिजिटल बदनामी का सहारा लिया जा रहा है?। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी स्थित हनुमत सोलर हाउस से सामने आई यह शिकायत कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। दुकान संचालक विकास सिंह ने अपने पूर्व मैनेजर समेत चार पूर्व कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है।
साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वह दुकान से बाहर रहते थे, उस दौरान कर्मचारियों ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये का गबन किया। रकम की रिकवरी के लिए उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन आरोप है कि मामले में घिरते देख पूर्व कर्मचारियों ने अब दूसरा रास्ता अख्तियार कर लिया।विकास सिंह का आरोप है कि सभी ने आपस में मिलकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची। AI जनरेटेड युवती के साथ तस्वीरें तैयार कर फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित की गईं। मकसद कारोबारी की सामाजिक प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने के साथ ही उनके प्रतिष्ठान की साख गिराना बताया गया है।यानी एक तरफ करोड़ों रुपये के कथित गबन का आरोप और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर चरित्र एवं प्रतिष्ठा को निशाना बनाने की शिकायत।

कारोबारी ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि उनकी जान को भी खतरा है।5 नवंबर 2026 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।अब इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका अहम है। करोड़ों के कथित गबन की सच्चाई क्या है? AI जनरेटेड तस्वीरें किसने तैयार कीं? किन सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबरों से इन्हें प्रसारित किया गया? और क्या वाकई कारोबारी को धमकाने या नुकसान पहुंचाने की कोई साजिश है?इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल एक कारोबारी की शिकायत ने राबर्ट्सगंज में कारोबार, भरोसे और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।……. कल पढ़े इससे जुड़ी दूसरी खबर किस दर्ज हुआ मुकदमा
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 16, 2026साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
अपराधNovember 16, 2026करोड़ों के गबन का आरोप, हिसाब मांगने पर AI तस्वीरों से बदनाम करने की कोशिश
उत्तर प्रदेशNovember 16, 2026प्रेम विवाह के बाद तमन्ना बनीं मुस्कान, जाने वजह
उत्तरप्रदेशNovember 16, 2026पेट्रोल पम्प के बगल मे चल रहे रेस्टोरेंट मे लगी भयंकर आग















