
सोनभद्र में चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी अंदाज में सजा देने का मामला सामने आया है। गांव में चोरी के आरोप को लेकर युवक को न सिर्फ खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, बल्कि उसके चेहरे पर चूना भी पोत दिया गया। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में युवक के साथ किए जा रहे इस बर्ताव को लेकर सवाल उठने लगे। इसके बाद हरकत में आई रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक घर में चोरी के शक को लेकर युवक को पकड़ा गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को खंभे से बांध दिया। उसके चेहरे पर चूना पोतने के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो सामने आने और मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को हुई इस घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर 23 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए चार आरोपियों ओम प्रकाश, राजनारायण, रामसनेही और कुबेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। चोरी का शक अपनी जगह, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेकर इस तरह सजा देने का अधिकार नहीं है। फिलहाल रॉबर्ट्सगंज पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
अपराधNovember 24, 2026बभनी में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच की मांग
















