अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • अपराध करके बच निकलने वालों की अब खैर नहीं!
  • सोनभद्र पुलिस ने अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसने के साथ
  • उन्हें अदालत
Share

सोनभद्र। अपराध करके बच निकलने वालों की अब खैर नहीं! सोनभद्र पुलिस ने अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसने के साथ उन्हें अदालत से सजा दिलाने की कवायद भी तेज कर दी है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मुकदमों की पैरवी में तेजी लाने और गंभीर मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।

दरअसल, पुलिस की कार्रवाई तभी पूरी मानी जाती है, जब अपराधियों को अदालत से उनके किए की सजा मिले। इसी उद्देश्य से 24 नवंबर को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने अपने सर्किल क्षेत्र के थानों में तैनात पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।बैठक में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों की प्रगति पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों में साक्ष्यों का समय से संकलन कराया जाए, गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और हर मुकदमे में प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि अभियुक्तों को अधिक से अधिक मामलों में सजा दिलाई जा सके।

Advertisement

खास तौर पर टॉप-10 अपराधियों, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर तालमेल बनाने, मुकदमों के अभिलेख अपडेट रखने और प्रत्येक मामले की प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की हिदायत दी गई।यानी अब सोनभद्र पुलिस का जोर सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि अदालत में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को सजा के अंजाम तक पहुंचाने पर है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें