
सोनभद्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके ही पति पर लगा है। परिजनों का आरोप है कि पति आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। कई बार सुलह-समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन आखिरकार महिला की मौत हो गई। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव का है, जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

दुद्धी के शाहपुर गांव में 40 वर्षीय देवंती देवी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह महिला का शव घर में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतका के मायके पक्ष ने पति रामकरण उर्फ पिंटू चेरो पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, देवंती देवी की शादी कई वर्ष पहले हुई थी और उसके आठ बच्चे हैं। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार सुलह-समझौता कराया गया था। घटना के समय घर पर बच्चे मौजूद नहीं थे और वे अपने ननिहाल गए हुए थे। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर दुद्धी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई, जिसमें महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। परिजनों की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।Byte: सुखदेव चेरो – मृतिका के पिता।Byte: हर्ष पाण्डेय – सीओ पिपरी
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
अपराधNovember 24, 2026बभनी में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच की मांग
















