अब अटल जी के नाम से पहचाना जाएगा यह चौक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • नाम बदला..
  • पहचान बदली...
  • और अब इतिहास के पन्नों में एक और नाम दर्ज होने जा रहा है।
Share

सोनभद्र। नाम बदला.. पहचान बदली… और अब इतिहास के पन्नों में एक और नाम दर्ज होने जा रहा है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर का सबसे प्रमुख चौराहा, जो कभी बढ़ौली चौक के नाम से जाना जाता था, बाद में स्वर्ण जयंती चौक बना और अब अटल चौक के नाम से पहचाना जाएगा। चौराहे के बीचोंबीच पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। लाखों रुपये खर्च कर करीब दो महीने से चल रहा सुंदरीकरण का काम अब अंतिम दौर में है। राजस्थान से मंगाई गई संगमरमर की पांच फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण की तैयारी है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।राबर्ट्सगंज नगर का ये कोई साधारण चौराहा नहीं नगर की धड़कन है। शहर का सबसे प्रमुख केंद्र है। लेकिन अब इस चौराहे की पहचान बदलने जा रही है। बढ़ौली चौक से स्वर्ण जयंती चौक और अब अटल चौक… नाम के साथ इसकी तस्वीर भी बदल रही है। करीब दो महीने से नगर पालिका परिषद यहां सुंदरीकरण का काम करा रही है। बाहर से कारीगर बुलाए गए आकर्षक स्ट्रक्चर तैयार कराया गया और इस पूरी कवायद पर लाखों रुपये खर्च किए गए। अब चौराहे के बीचोंबीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।

राजस्थान से मंगाई गई संगमरमर की करीब पांच फीट ऊंची प्रतिमा अटल चौक की नई पहचान बनेगी। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य और प्रतिमा का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने साफ किया कि नगर के दूसरे प्रमुख चौराहों को भी महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से पहचान दिलाने की योजना है। मकसद है कि आने वाली पीढ़ियां उन महान विभूतियों के योगदान को जानें, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

Advertisement

बहरहाल, बढ़ौली चौक से शुरू हुआ नाम बदलने का सिलसिला अब अटल चौक तक पहुंच गया है। प्रतिमा स्थापित हो चुकी है, सुंदरीकरण लगभग पूरा है अब इंतजार है तो सिर्फ अनावरण का। सवाल यही है कि क्या अटल चौक की यह नई पहचान आने वाली पीढ़ियों को अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों से भी जोड़ पाएगी?।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें