सोनभद्र( अरविन्द दुबे )। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने आज एक शातिर चोर को चार सायकिल के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुपम चौबे पुत्र स्व0 नागेश्वर चौबे निवासी वार्ड नं0.13 बढ़ौली चौराहा थाना राबर्ट्सगंज ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के मकान के सामने से वादी के साइकिल (रेंजर) चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0585/2023 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे वांछित चोर की शीघ्र गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु एसपी द्वारा सख्त निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे आज राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिला थाना तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त रंजन जायसवाल पुत्र सोमारु शाहू निवासी बरकरा थाना रा0गंज उम्र करीब 30 वर्ष को चोरी की 04 अदद साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411, 414 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
