सायकिल चोर धराया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र( अरविन्द दुबे )।
  • स्थानीय कोतवाली पुलिस ने आज  एक शातिर चोर को चार सायकिल के साथ
  • गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई है।
  • पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुपम चौबे पुत्र स्व0 नागेश्वर चौबे निवासी वार्ड नं0.13 बढ़ौली चौराहा थाना राबर्ट्सगंज ने लिखित
Share

सोनभद्र( अरविन्द दुबे )। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने आज  एक शातिर चोर को चार सायकिल के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुपम चौबे पुत्र स्व0 नागेश्वर चौबे निवासी वार्ड नं0.13 बढ़ौली चौराहा थाना राबर्ट्सगंज ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के मकान के सामने से वादी के साइकिल (रेंजर) चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0585/2023 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे वांछित चोर की शीघ्र गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु एसपी द्वारा सख्त निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे आज राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिला थाना तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त रंजन जायसवाल पुत्र सोमारु शाहू निवासी बरकरा थाना रा0गंज उम्र करीब 30 वर्ष को चोरी की 04 अदद साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411, 414 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें