गोरखपुर: नेपाल से गोरखपुर में दो तस्कर चरस का धंधा करते थे जिसमे दरोगा ने खाकी को दागदार कर दिया है। खाकी के आड़ में चरस की तश्करी करता था। गोरखपुर पुलिस के हत्थे ये दो शातिर चरस के तश्कर चढ़े है जिनमे से एक यूपी पुलिस का दरोगा है, जो कि गोरखपुर के समन सेल में तैनात है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है । नेपाल से चरस मंगाकर शहर में सप्लाई करने के आरोप में एक दरोगा और उसके साथी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दोनों के पास से 33 किलो चरस बरामद किया गया है। गोरखपुर में समन सेल में तैनात दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला लखनऊ का रहने वाला है, उसके साथ पकड़ा गया कुलवीर सिंह शहर के सूरजकुंड कॉलोनी का रहने वाला है, शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, उनके पास से मिले अटैची और पिट्ठू बैग की तलाशी में चरस बरामद हुई, स्कूटी चला रहे, आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह और पीछे बैठे आरोपी की पहचान आलमबाग निवासी रविंद्र कुमार शुक्ला के रूप में हुई, वह सब इंस्पेक्टर है, और समन सेल में तैनात है, इससे पहले वह महाराजगंज जिले में भी तैनात रहा है, और वहीं तस्करों के संपर्क में आए।थे, दोनों ने पूछताछ में बताया, कि नेपाल से चरस मंगाकर यहां स्कूटी से तस्करों को सप्लाई करते हैं, दरोगा के बैग में 10.490 किलोग्राम और कुलवीर सिंह की अटैची से 22.500 किलोग्राम चरस बरामद हुआ जिनकी कीमत करोड़ो में है, फिलहाल पुलिस ने खाकी को बदनाम करने वाले दरोगा साहब और उनके एक साथी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
