खाकी एक बार फिर हुई शर्मसार, दरोगा जी करते थे यह कार्य

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर: नेपाल से गोरखपुर में दो तस्कर चरस का धंधा करते थे जिसमे दरोगा ने खाकी को दागदार कर दिया है।
  • खाकी के आड़ में चरस की तश्करी करता था।
  • गोरखपुर पुलिस के हत्थे ये दो शातिर चरस के तश्कर चढ़े है जिनमे से एक यूपी पुलिस का दरोगा है, जो कि गोरखपुर के समन सेल में तैनात
  • है।
Share

गोरखपुर: नेपाल से गोरखपुर में दो तस्कर चरस का धंधा करते थे जिसमे दरोगा ने खाकी को दागदार कर दिया है। खाकी के आड़ में चरस की तश्करी करता था। गोरखपुर पुलिस के हत्थे ये दो शातिर चरस के तश्कर चढ़े है जिनमे से एक यूपी पुलिस का दरोगा है, जो कि गोरखपुर के समन सेल में तैनात है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है । नेपाल से चरस मंगाकर शहर में सप्लाई करने के आरोप में एक दरोगा और उसके साथी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दोनों के पास से 33 किलो चरस बरामद किया गया है। गोरखपुर में समन सेल में तैनात दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला लखनऊ का रहने वाला है, उसके साथ पकड़ा गया कुलवीर सिंह शहर के सूरजकुंड कॉलोनी का रहने वाला है, शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, उनके पास से मिले अटैची और पिट्ठू बैग की तलाशी में चरस बरामद हुई, स्कूटी चला रहे, आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह और पीछे बैठे आरोपी की पहचान आलमबाग निवासी रविंद्र कुमार शुक्ला के रूप में हुई, वह सब इंस्पेक्टर है, और समन सेल में तैनात है, इससे पहले वह महाराजगंज जिले में भी तैनात रहा है, और वहीं तस्करों के संपर्क में आए।थे, दोनों ने पूछताछ में बताया, कि नेपाल से चरस मंगाकर यहां स्कूटी से तस्करों को सप्लाई करते हैं, दरोगा के बैग में 10.490 किलोग्राम और कुलवीर सिंह की अटैची से 22.500 किलोग्राम चरस बरामद हुआ जिनकी कीमत करोड़ो में है, फिलहाल पुलिस ने खाकी को बदनाम करने वाले दरोगा साहब और उनके एक साथी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें