दुद्धी(रवि सिंह) -स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 10 रामनगर में नाली निर्माण के लिए गिराए गए सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसलकर दो बाइक सवार घसीटते हुए कुछ दूर जाकर गिर पड़े |रहवासियों की मदद से दोनों घायलों को दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ उपचार चल रहा है |
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय विकास पुत्र स्वर्गीय विनय व 28 वर्षीय उमेश सोनी पुत्र गिरजा सोनी कृषि मंडी की ओर से दुद्धी क़स्बे की ओर आ रहे थे कि उनकी पल्सर बाइक सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसलकर गिर पड़ी जिससे दोनों युवकों गंभीर चोटें आई है ,रहवासियों का कहना है कि सड़क पर बिखरे गिट्टी से और भी अनहोनी हो सकती है | जिसकी जिम्मेदार कौन होगा।




Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
