साइबर क्राइम पुलिस ने फ्राड हुआ हजारों कराया वापस

Share

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद द्वारा आवेदक प्रियांशु सिंह पुत्र कृष्णा नन्द सिहं निवासी सेक्टर 09 कॉलोनी, पनारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25000/- रुपये का फंड देने के नाम पर साइबर फ्राड कर लिया गया था। उपरोक्त प्रकरण की जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक प्रियांशु सिंह उपरोक्त का 25000/- रुपये उनके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!