सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
एनएसयूआई ने मनाया 55वां
स्थापना दिवस मनाते एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं अन्य छात्र।
भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व छात्र संगठन का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर छात्र संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि आज के ही दिन 9 अप्रैल 1971 ई में छात्र संगठन एनएसयूआई का इंदिरा गांधी जी के द्वारा छात्रों को एकता में बांधने के लिए स्थापना किया था।
तब से छात्र संगठन विद्यार्थियों की हर समस्या में साथ खड़ा होकर काम करते आ रहा है। मौजूदा समय में जिला एनएसयूआई मजबूती के साथ एक एक विद्यार्थियों कि हर समस्याओं नामांकन, पंजीयन, स्कॉलरशिप तथा परीक्षा फॉर्म सहित स्कूल व कॉलेजों के बढ़े शुल्क बढ़ोतरी के सभी तरह के मुसीबत में हर संभव विद्यार्थियों के साथ खड़ा होकर मदद कर रही हैं। तथा आगे भी विद्यार्थियों की हर समस्या में छात्र संगठन एनएसयूआई हमेशा से मदद के लिए खड़ी रहेगी एडमिशन के नाम पर पैसा लिया जाता है वह दूसरी ओर फीस के नाम पर पर भी मनमाना वसूली की की जा रही है आए दिन कापी किताबों के दाम बढ़ोतरी के कारण भाजपा शासन में शिक्षा भी ग्रहण करना मुश्किल होता जा रहा है ,उपस्थित रहने वाले में ..रोहित कुमार,शनि गुप्ता,युराज गोस्वामी,प्रियांशु मदेशिया,आलोक कुमार आदि रहे
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
