दुद्धी/ सोनभद्र (रवि सिंह,गिरीश तिवारी)-स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुसी सोनभद्र में शनिवार को प्राचार्य डा. राम सेवक सिंह यादव कि अध्यक्षता मे ” कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 ” पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सभी छात्र-छात्राओ को उपरोक्त विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी।इस अवसर पर डॉ अजय कुमार ने प्राचीन काल से हो रहे महिला उत्पीडन के बारे में विस्तार से बताया एवं डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम ने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित अधिनियमों एवं संविधान के अनुच्छेद 14, 15 व 21 समानता : लिंग भेद एवं गरिमामयी जीवन जीने के विषय में जागरूक किया। वहीं डा० अंकिता चन्द्र (कार्यक्रम संयोजक) ने उक्त विषय पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। डा० गीता ने समाज में हो रहे महिला उत्पीड़न के बारे मे परिचर्चा की। डॉ. मालती ने बताया कि सभी व्यक्तियो को अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत हैं। उक्त कार्यक्रम का समापन करते हुए प्राचार्य ने यौन उत्पीड़न के कारण व निवारण पर छात्र/ छात्राओं को विस्तार से बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी-गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
