सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव से बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात एक मां और उसकी 15 वर्षीय बेटी ने घर में घुसे हमलावर से पूरे एक घंटे तक मुकाबला किया। हिम्मत ऐसी कि दोनों ने जान जोखिम में डालकर आरोपी को खदेड़ दिया, हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।रात के सन्नाटे में आरोपी दिलबर हुसैन (निवासी–झारखंड), जो गांव के पास बन रहे सोलर टावर में मजदूरी करता था, घर की पहली मंजिल की चारदीवारी तोड़कर अंदर घुसा। इरादा दोहरा—चोरी भी, दुष्कर्म भी। अंदर उस समय केवल गीतांजलि देवी, उनकी 15 साल की बेटी रश्मि और 7 साल का बेटा आदर्श मौजूद थे। पति मुंबई में नौकरी पर रहते हैं, इसी अकेलेपन का फायदा उठाने की कोशिश आरोपी ने की।लेकिन मां-बेटी ने एक घंटे तक अद्भुत साहस दिखाकर हमला करने आए दिलबर को रोकने की कोशिश की। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी अंधेरे में कूदकर भाग निकला।घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और उसकी तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
