दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम महुली में एक युवक द्वारा घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार 20 पुत्र मजनू निवासी महुली ,शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखें कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि नल पर पानी पीने गए राजकुमार के हाथ में गिलास में दवा के अवशेष देख भाभी ने पूछताछ की, तो उन्होंने दवा सेवन की बात कही।जिसके बाद आनन-फानन में निजी साधन से युवक को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया।चिकित्सक डॉ. सुनील के पर्यवेक्षण में उनका इलाज जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम