सोनभद्र(संजय सिंह):
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शनिवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परिवार परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने किया।परामर्श के दौरान कुल 8 पारिवारिक प्रकरण सामने आए। इनमें से 6 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत और समझाइश के जरिए सुलह-समझौता कराया गया। इससे परिवारों में आपसी सहमति बनी और विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुए।शेष 2 मामलों में दोनों पक्षों को आपस में विचार-विमर्श के लिए आगे की तिथि दी गई है।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
