सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनपद सोनभद्र में वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बंदी गृह एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।वन स्टॉप सेंटर में उन्होंने महिला पीड़ितों को दी जा रही परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता और आवास संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि पीड़ित महिलाओं को समय पर सभी सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र है, यहां सेवाओं की गुणवत्ता और मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक है।

इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल की महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों से सीधे संवाद किया और आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं नियमानुसार और समय से मिलनी चाहिए।निरीक्षण के अंतिम चरण में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण व्यवस्था एवं उपचार प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने महिला मरीजों को विशेष प्राथमिकता देने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
